फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बरसाती पानी के नाले के टूटे स्लैब, 15 दिन में तीन हादसे

विज्ञापन
24जेएनडी05-नरवाना रोड के किनारे बरसाती पानी के नाले की टूटी पड़ी स्लैब। संवाद - फोटो : मिहींपुरवा के नवीन गल्लामंडी परिसर में सामूहिक विवाह में मौजूद युगल।
विज्ञापन
जींद। शहर के अपोलो चौक नरवाना रोड पर बरसाती पानी नाले के स्लैब टूटे पड़े हैं। 15 दिनों में तीन हादसे हो चुके हैं। वार्ड-6 नगर पार्षद संजय टंडन नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता को कई बार समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन नगर परिषद का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को यहां एक ट्रक फंस गया लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। चालक भी बाल-बाल बच गया। सप्ताह भर पहले एक बच्चा साइकिल चला रहा था। वह भी नाले में गिरते-गिरते बचा। इसी बीच दस दिन पहले भी यहां एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
कनिष्ठ अभियंता की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने के कारण क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रहा है। स्लैब टूटने के कारण रात के समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने अपने स्तर पर आसपास ईंट-पत्थर रखकर अस्थायी संकेत जरूर लगाए हैं परंतु यह स्थायी समाधान नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि वे कई बार संबंधित कनिष्ठ अभियंता से शिकायत कर चुके हैं। फोन पर भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। आरोप है कि अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत स्लैब लगवाए जाएं और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
वर्जन
यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। नगर परिषद कर्मचारी गंभीर नहीं हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। -विनोद सैनी, नरवाना रोड
-
नगर परिषद किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। हादसे की बजाय समय रहते समस्या का समाधान किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। -आकाश ढांडा, नरवाना रोड

कई बार कनिष्ठ अभियंता राजेश दलाल को समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे इस मामले की शिकायत डीएमसी से करेंगे। जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -संजय टंडन, पार्षद, वार्ड-6


24जेएनडी05-नरवाना रोड के किनारे बरसाती पानी के नाले की टूटी पड़ी स्लैब। संवाद- फोटो : मिहींपुरवा के नवीन गल्लामंडी परिसर में सामूहिक विवाह में मौजूद युगल।

24जेएनडी05-नरवाना रोड के किनारे बरसाती पानी के नाले की टूटी पड़ी स्लैब। संवाद- फोटो : मिहींपुरवा के नवीन गल्लामंडी परिसर में सामूहिक विवाह में मौजूद युगल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें