फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड निर्माण के दौरान टूटी पाइप लाइन, ग्रामीणों ने जाम किया रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौदा गांव में बन रहे सर्विस रोड के निर्माण के दौरान गांव में पीने के पानी की पाइप लाइन टूटने पर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया और पाइप लाइन को ठीक करने की मांग की। ग्रामीणों ने आधा घंटा तक नेशनल हाईवे को जाम रखा। जाम लगने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजपाल पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द पाइप लाइन ठीक होने के आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वीरवार को पाइप लाइन निर्माण के दौरान टूट गई थी। इसको लेकर बार-बार कहने के बाद ठीक नहीं किया जा रहा था। पाइप लाइन टूटने से गांव में पानी की किल्लत हो गई। मजबूरी में ग्रामीणों को रोड जाम करना पड़ा, ताकि टूटी पाइप लाइन को ठीक किया जा सके। बिमला, सीमा, भतेरी, कमला, भरतो ने कहा कि सड़क का निर्माण हो रहा है। गांव की तरफ भी सर्विस रोड बन रहा है। यहां पर गांव में जलघर से जो पाइप लाइन आई है वह वीरवार को टूट गई और पाइप लाइन टूटने से गांव में पानी की किल्लत हो गई। इसको लेकर बार-बार कहने के बाद भी प्रशासन, रोड निर्माण करने वालों ने कोई ध्यान नहीं दिया। दोपहर तक इंतजार करने के बाद शाम को अवरोध डालकर रोड को जाम करना पड़ा। थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि पीने के पानी की पाइप लाइन टूटने के बाद ग्रामीणों ने रोड जाम किया। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई को मौके पर बुलाकर जल्द पाइप लाइन ठीक करने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी की कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें