फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बांगर से सद्भाव यात्रा की शुरुआत करेंगे बृजेंद्र सिंह

Thu, 11 Sep 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। प्रदेश भर में सद्भाव का संदेश देने के लिए बांगर के दनौदा गांव से कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह सद्भाव यात्रा का शुरूआत करेंगे। पहले यह यात्रा दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती से शुरू होनी थी। इस दिन दशहरा होने के चलते यह यात्रा अब पांच अक्तूबर को शुरू होगी।
विज्ञापन

यात्रा पहले चरण में 17 अक्तूबर तक छह हलकों में पहुंचेगी। यात्रा की रूपरेखा को लेकर राजीव गांधी महाविद्यालय के सभागार में मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के साथ-साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषि हैबतपुर भी पहुंचे।
कांग्रेस कई सालों के बाद एकजुट नजर आई क्योंकि अब से पहले जो भी जिलाध्यक्ष बनते थे उसे किसी न किसी गुट में गिना जाता था। जो यात्रा बृजेंद्र सिंह निकाल रहे हैं उसको लेकर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा भी हरी झंडी दे दी गई है। यात्रा को लेकर दो अलग-अलग मीटिंग आयोजित हुई।
विज्ञापन

पहली मीटिंग में कलायत, नारनौंद, जींद, जुलाना, सफीदों व नरवाना के कार्यकर्ता पहुंचे तो दूसरी मीटिंग उचाना हलके के कार्यकर्ताओं के साथ की गई। जींद में पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर मनाए जाने वाले सद्भावना दिवस के दिन सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश में जो भाईचारा खराब हो रहा है वह आपस में बना रहे इसको लेकर सद्भाव यात्रा निकालने की घोषणा की थी।
यात्रा से पहले 14 सितंबर को आदमपुर में नलवा, फतेहबाद व आदमपुर के कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी। 21 सितंबर को बरवाला में बरवाला व उकलाना हलके की मीटिंग होगी। बृजेंद्र सिंह की अगुवाई में सद्भाव यात्रा निकालने का सबसे बड़ा उद्देश्य भाईचारा को आपस में बनाए रखना है। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा के माध्यम से युवाओं को जागरूक करेंगे।
र्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आ रहा है। इस अवसर पर उदयवीर पूनिया, सज्जन सिंह, राजबीर संधू, दिलबाग ढांडा, जयभगवान गोयल, जसबीर कुंडू व मंजीत काब्रच्छा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें