फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सद्भाव का संदेश लेकर गृह क्षेत्र में पहुंचेंगे बृजेंद्र सिंह

Tue, 21 Oct 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी15-सज्जन सिंह मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
उचाना। सद्भाव का संदेश लेकर पूरे प्रदेश में पद यात्रा पर निकले कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह 22 अक्तूबर को उचाना हलके में पहुंचेंगे। ये पद यात्रा अब तक नरवाना, कलायत, सफीदों, जुलाना, जींद, नारनौंद हलके में यात्रा जा चुकी है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन सज्जन सिंह ने बताया कि 22 अक्तूबर को थुआ गांव से ये यात्रा शुरू होगी जो छात्तर, गुरूकुल खेड़ा, अलीपुरा, करसिंधु, खरकभूरा से पालवां पहुंचेंगी। 23 अक्तूबर को उचाना मंडी से यात्रा शुरू होगी जो उचाना शहर, उचाना कलां, उचाना खुर्द, काकड़ोद, नचार खेड़ा, उदयपुर, दुर्जनपुर पहुंचेंगी।
यात्रा का रात्रि ठहराव उकलाना हलके में होगा। उचाना हलके में यात्रा की शुरूआत थुआ गांव 22 अक्तूबर को होगी। यात्रा को लेकर हर किसी में उत्साह है। ये यात्रा प्रदेश के इतिहास की पहली ऐसी यात्रा है जो प्रदेश में सदभाव का संदेश देकर निकाली जा रही है। अब चुनाव नहीं है लेकिन इस यात्रा के जो मायने है वो बहुत बड़े है। प्रदेश में ये यात्रा बड़ा बदलाव लाने का काम करेगी।
विज्ञापन

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। ऐसे ही आज जन नेता बन चुके बृजेंद्र सिंह सदभाव यात्रा निकाल रहे है। उन्होंने बताया कि उचाना मंडी में जब सदभाव यात्रा पहुंचेंगी तो उसका भव्य स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें