फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू में ढाबा और होटल खोलने वालों को चेतावनी देकर छोड़ा

विज्ञापन
ढाबा बंद करवाते पुलिसकर्मी। अमर उजाला - फोटो : Jind
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा रात 10 से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। इसकी हकीकत जानने के लिए सोमवार की रात में डीसी डॉ. आदित्य दहिया और डीआईजी ओमप्रकाश नरवाल सड़कों पर निकले। करीब एक घंटे तक चले अभियान में जहां सभी पुलिस नाके ठीक मिले, वहीं एक होटल और एक ढाबा खुले मिले। ऐसे में दोनों प्रतिष्ठान संचालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। साथ ही अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में यदि कोई भी कोरोना निर्देशों को तोड़ता मिला तो उसके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू के दौरान व्यवस्थाओं को जांचने के लिए निकले डीसी और डीआईजी के साथ एसडीएम राजेश कुमार व डीएसपी पुष्पा खत्री भी थे। अधिकारियों का अभियान करीब सवा दस बजे गोहाना रोड स्थिति चक्की मोड़ से शुरू हुआ। उन्होेंने रानी तालाब, सफीदों गेट, रुपया चौक, शिव चौक, पटियाला चौक होते अपोलो रोड पर पहुंचे। इस दौरान सफीदों गेट पर उमराव होटल खुला मिला। अधिकारियों ने होटल को तुरंत बंद करवा दिया और चेतावनी दी कि रात्रि कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन किया जाए। रुपया चौक के पास कश्मीरी का ढाबा खुला मिला। रात करीब साढ़े दस बजे ढाबे पर काफी भीड़ थी। यहां कोरोन निर्देशों का पालन भी नहीं हो रहा था। न तो स्टाफ ने और न ही ग्राहकों ने मास्क लगाया था। इस पर अधिकारियों ने ढाबा संचालक को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
घबराएं नहीं सावधानी बरतें
डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड मरीजों के इलाज के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन तथा दवाइयों की व्यवस्था है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि लोग नियमों का पालन कर कोरोना वायरस को हराने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

मुस्तैद रही पुलिस
अभियान के दौरान अधिकारी इस रास्ते के सभी पुलिस नाकों पर भी गए। इस दौरान हालांकि सभी पुलिस नाकों पर पुलिसकर्मी तैनात मिले। इस दौरान डीआईजी ओपी नरवाल ने कहा कि रात्रि कर्फ्य का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए इसी प्रकार से मुस्तैद रहें। उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थलों पर घूमने वाले लोगों के चालान करें। रात्रि कर्फ्यू के दौरान कोई भी गतिविधि नहीं होनी चाहिए। अगर कोई भी दुकान खुली मिली या किसी भी प्रकार की कोई भी गतिविधि नजर आए तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करे।
चेतावनी देकर छोड़ा
रात को चले अभियान के दौरान दो प्रतिष्ठान खुले मिले। इस दौरान दोनों के मालिकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में कोई भी कोरोना नियमों को नहीं तोड़े। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुष्पा खत्री, डीएसपी, मुख्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें