फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ब्रह्मा कुमारीज की निकली रैली, नेहरू पार्क में किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। विश्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ब्रह्मा कुमारीज संस्थान की ओर से शहर में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ ओम शांति कॉलोनी स्थित ब्रह्मा कुमारीज सेवा केंद्र से मुख्य अतिथि गैबी साहब के महंत अजयगिरी महाराज और केंद्र संचालिका बीके सीमा बहन ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

रैली में शामिल माताओं, बहनों और भाईयों ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारे लगाते हुए शहर की विभिन्न गलियों और मुख्य मार्गों से होकर लोगों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश दिया। बीके रेणु और बीके पूजा के नेतृत्व में निकाली गई रैली नेहरू पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।
इसके उपरांत नेहरू पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ कुलदीप शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी, बीके सीमा बहन तथा तिलकराज ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और ब्रह्मा कुमारीज परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें