फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अतुल गर्ग बने भारत विकास परिषद् भूतेश्वर शाखा के अध्यक्ष

विज्ञापन
05जेएनडी16-भारत विकास परिषद् की नई कार्यकारिणी के पदा​धिकारियों का स्वागत करते हुए। स्रोत पदा​ध - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
जींद। भारत विकास परिषद् भूतेश्वर शाखा का अग्रवाल धर्मशाला में नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह एवं वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि राजीव गोयल, प्रांतीय महासचिव विनीत अग्घी मौजूद रहे। इस दौरान शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और कार्यक्रम अध्यक्ष विनीत अग्घी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नवगठित कार्यकारिणी में अतुल गर्ग को अध्यक्ष, तरसेम गोयल को सचिव, केशव गर्ग को कोषाध्यक्ष और नीतू गोयल को गतिविधि संयोजक (महिला सहभागिता) का दायित्व सौंपा गया। मुख्य अतिथि राजीव गोयल ने कहा कि भारत विकास परिषद् समाज सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इस अवसर पर एके चावला, सुशील गुप्ता, योगेश गुप्ता, ओपी गुप्ता, सुरेश गोयल, सुभाष पाहवा, रवि कौशिक, ईश्वरदास गोयल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें