फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ब्रह्मा कुमारीज ने छात्रों को दिलवाई नशे से दूर रहने की शपथ

विज्ञापन
07जेएनडी12: जीवनभर नशे से दूर रहने की शपथ लेते हुए छात्र।  संवाद
विज्ञापन
नरवाना। ब्रह्मा कुमारीज के स्वर्णिम नशामुक्त भारत अभियान की टीम ने वीरवार को शहर के छह स्कूलों का दौरा किया। टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, आर्य कन्या कॉलेज, आदर्श बाल मंदिर स्कूल, एमडीएन पब्लिक स्कूल, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान राजस्थान के माउंट आबू से आई टीम सदस्य बीके मनीष और बीके हरी के साथ बीके पूजा ने इन स्कूलों के विद्यार्थियों और स्टाफ को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने वीडियो शो, कुंभकरण शो दिखाकर नशे के दुष्परिणामों बारे सभी को चेताया। इसके अलावा मेडिटेशन द्वारा परमात्मा से शक्तियां लेकर नशे को छोड़ने की विधि सिखाई। अभियान में बीके वंशिका, डॉ. साधु राम शर्मा, दलबीर सिंह दलाल, सुभाष भाई मौजूद थे। सभी स्कूलों में प्रिंसिपल को नशा मुक्ति में अहम योगदान देने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें