फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना की नई अनाज मंडी में धान की आवक हुई तेज

विज्ञापन
07जेएनडी24-मंडी में धान की खरीद करते खरीदार। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। नई अनाज मंडी में धान की आवक तेज गति से हो रही हैं। अब तक मंडी में लगभग चार लाख 4680 किवंटल धान की खरीद की जा चुकी है। पिछले साल अब तक 6 लाख 58 हजार 375 किवंटल धान की आवक हो चुकी थी। जुलाना क्षेत्र के धान की बिजाई पछेती होने के कारण अब कटाई शुरू हुई हैं। कटाई शुरू होते ही मंडी में धान की आवक तेज हो गई है।
विज्ञापन

उठान का काम धीमा होने के कारण मंडी धान से अट गई है। जुलाना की नई अनाज मंडी में ज्यादात्तर धान 1509 और 1121 किस्म की आवक हो रही हैं। धान 1509 किस्म के भाव की बात करें तो धान 1509 के भाव 2750 रूपये से लेकर 2910 प्रति किवंटल के रेट से भाव लगाए जा रहे हैं। 1121 किस्म के भाव 3410 रुपये से लेकर 4210 रुपये तक किसानों को मिल रहे हैं। जो कि यह भाव पिछले साल के मुकाबले काफी कम हैं।

वर्जन

मंडी में किसानों के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी किसान को मंडी में फसल बेचने में कोई परेशानी नही आएगी। मंडी में बिजली पानी और सफाई का विशेष प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कोमिला, मंडी सचिव जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें