जींद। जुलाना में आयोजित शान-ए-जुलाना सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, समाज सेवा, पत्रकारिता, कृषि और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने शिरकत की, जबकि विष्णु मोबाइल ने सहयोगी की भूमिका निभाई।
समारोह के दौरान गांव फतेहगढ़ के बॉक्सिंग खिलाड़ी और युवा समाजसेवी सूरज रोहिला को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सूरज को यह सम्मान राष्ट्रीय व राजकीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने और निस्वार्थ समाजसेवा के लिए दिया गया।
सम्मान ग्रहण करने के बाद सूरज ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान युवाओं को लक्ष्य के प्रति निरंतर आगे बढ़ने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में छोटू राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गतौली) और पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। रोहतक ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अमर कटारिया ने अपनी अभिनय कला के माध्यम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और सुरक्षा का संदेश भी दिया।
डीएसपी संजय कुमार, जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोशन, कैप्टन योगेश बैरागी ने कार्यक्रम में पहुंचकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पवन सैनी (वाइस चेयरमैन), जगदीप लाठर, राजवीर शर्मा, संदीप सिंगला, जोगिंदर लाठर (गल्लू), आनंद लाठर, सुरेंद्र खटकड़, अंतिमा भारद्वाज, सुमित काजला, सोनू बाली, मुकेश सेन, अमित दलाल, शीशपाल आर्य और प्राचार्य सुनील नेहरा मौजूद रहे।