03जेएनडी21: होली मनाते हुए विद्यार्थी व विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, बेलरखा में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी संदीप नैन ने विद्यालय का दौरा किया और बच्चों संग होली मनाई। इस दौरान प्रधानाचार्य बलजीत गोयत भी मौजूद रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी ने इको क्लब की गतिविधियों के तहत विद्यार्थियों के साथ विद्यालय में पौधरोपण किया। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।
अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं। इको क्लब इंचार्ज अध्यापक प्रदीप जागलान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि सतत चलने वाली प्रक्रिया है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। विद्यालय स्तर पर बच्चों में जागरूकता पैदा करना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संवाद