फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कूटी देने से मना करने पर युवक के दोनों हाथ काटे

Wed, 09 Apr 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों (जींद)। सफीदों में बेरहमी की हद उस वक्त पार हो गई जब कुछ युवकों ने मिलकर तेजधार हथियार से एक युवक के दोनों हाथ काट दिए। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सफीदों में शिव कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार ने कहा कि 6 अप्रैल की रात करीब सवा 11 बजे वह पुरानी चुंगी के पास से स्कूटी से अपने घर पर जा रहा। सफीदों निवासी भारत, कुणाल उर्फ बिट्टू और सागर ने रास्ता रोक लिया। जब रास्ता रोकने को लेकर कहा तो उन्होंने कहा कि उन्हें कहीं बाहर जाना है और वह अपनी स्कूटी दे दे। जब उसने स्कूटी देने से मना किया तो सागर ने अपने हाथ में ली हुई तलवार का वार उसके सिर पर किया। बचाव में उसने अपना हाथ सिर के ऊपर लिया तो तलवार सीधे उसके बाएं हाथ पर लगी और वह स्कूटी से नीचे गिर गया। इसके बाद कुणाल उर्फ बिट्टू ने लोहे का पाइप दाहिने हाथ पर मारा। भारत ने भी कुणाल से वह लोहे की चक्कर जड़ित पाइप लेकर फिर से उसके दाहिने हाथ पर वार किया। इस दौरान उसके दोनों हाथ कलाई के पास से कट गए। तीनों उसे जमीन पर पड़े-पड़े लातों से मारते रहे व जान से मारने की धमकी देते रहे। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों को आता देखकर तीनों अपने-अपने तेजधार हथियारों को लेकर मौके से फरार हो गए। घायल नरेंद्र को इलाज के लिए पानीपत के निजी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें