28जेएनडी26-नागरिक अस्पताल में बना ऑक्सीजन प्लांट, जिस पर ताले लगे हैं। संवाद
जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में नई बिल्डिंग के पास स्थापित किए गए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट के लिए बूस्टर पहुंचा है। इस बूस्टर से प्लांट में बनने वाली ऑक्सीजन बूस्ट होगी और इसे पहले से ज्यादा प्रेशर से ऑक्सीजन प्वाइंटों तक भेजा जा सकेगा। पिछले दो साल से ऑक्सीजन प्लांट है। अब इसमें बूस्टर लगाया जाएगा।
इससे पहले पीएसए ऑक्सीजन प्लांट से वेंटिलेटर नहीं चलाया जा सकता था। अब बूस्टर लगने के बाद इस प्लांट से वेंटीलेटर भी चलेगा। बाकायदा ऑक्सीजन सिलिंडर भी भरे जा सकेंगे। गौरतलब है कि कोरोना की लहर थी, तब ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा आवश्यकता महसूस हुई थी।
अस्पताल में वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री केयर फंड से ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। कुछ समय तक प्लांट ने ठीक से काम किया लेकिन पिछले पौन दो साल से यह खराब है। इस ऑक्सीजन प्लांट की सर्विस होनी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास बजट नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य निदेशालय से बजट की मांग की है लेकिन बजट मिल नहीं पा रहा है।
वर्जन
पीएसए ऑक्सीजन प्लांट के लिए बूस्टर पहुंच गया है। यहां बूस्टर लगने के बाद पीएसए ऑक्सीजन प्लांट में बनने वाली ऑक्सीजन का प्रेशर बढ़ जाएगा। प्लांट शुरू होने से अस्पताल को फायदा होगा।
डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद