जींद। खुफिया विभाग की टीम ने मंगलवार की रात जोगेंद्र नगर से सरेआम सट्टा खाईवाड़ी कर रहे युवक नानक को काबू कर उसके कब्जे से 14800 रुपये बरामद किया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
खुफिया विभाग के कर्मचारी एचसी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को सूचना मिली थी कि जोगेंद्र नगर स्थित वीटा प्लांट के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक युवक सट्टा खाईवाड़ी कर रहा है। इस पर उनकी टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक जोर-जोर से सट्टा लगाने के लिए आवाज लगा रहा है। इस पर पुलिस ने युवक को काबू कर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से गत्ता, पेन और 14800 रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम जोगेंद्र नगर निवासी नानक बताया। शहर थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।