फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच किमी दूर बनाए बोर्ड परीक्षा के केंद्र, कैसे पहुंचेंगे बच्चे

Sat, 21 Feb 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी15-विजय नगर ​स्थित निजी स्कूल, जहां पर 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं अगले सप्ताह से शुरू होने जा रही हैं। बारहवीं की परीक्षा 25 से और दसवीं की परीक्षा 26 फरवरी से होगी लेकिन बोर्ड ने कई केंद्र स्कूलों से पांच किलोमीटर (किमी) से भी ज्यादा दूर बना दिए हैं जिससे विद्यार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शहर के बाल आश्रम स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र विजय नगर स्थित एक निजी स्कूल बीआरएम में बनाया गया है जो करीब पांच किलोमीटर दूर है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में परीक्षा के लिए बच्चों को समय से पहले घर से निकलना पड़ेगा। जिन छात्रों के पास निजी साधन नहीं हैं उन्हें सार्वजनिक परिवहन या ऑटो का सहारा लेना होगा जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ेगा।
छोटे बच्चों के लिए इतनी दूरी तय करना आसान नहीं है। विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी परिवारों में चिंता बनी हुई है। यदि परीक्षा के दिन मौसम खराब हुआ या यातायात में किसी तरह की बाधा आई तो समय पर केंद्र तक पहुंचना और भी मुश्किल हो सकता है। अभिभावकों सतीश शर्मा, राहुल, जुगल किशोर, रामबिलास का कहना है कि भविष्य में केंद्र निर्धारण करते समय दूरी के मानक का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि बच्चों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के भविष्य से जुड़ी होती हैं। ऐसे में प्रशासन को उनकी सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। विभाग ने जिले में 73 केंद्र बनाए हैं। इनमें जींद शहर में 40 केंद्र, नरवाना में 15, उचाना तहसील में 18 और सफीदों में 15 केंद्र बनाए गए हैं।
वर्जन
दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए केंद्र विजय नगर के एक निजी स्कूल में बनाया गया है। यह केंद्र उनके स्कूल से करीब पांच किमी दूर है। ऐसे में वह अकेली परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सकती। इसके लिए अभिभावकों को साथ लेकर जाना पड़ेगा। -आरती, 10वीं की परीक्षा थीZ
वर्जन
शिक्षा विभाग ने दावा किया था कि बोर्ड परीक्षाओं के केंद्र तीन किमी. से दूर नहीं होंगे लेकिन उनका केंद्र पांच किमी दूर एक निजी स्कूल में दिया है जिससे उनको केंद्र तक पहुंचने में आधा घंटे से ज्यादा समय लगेगा।-दीक्षा, 10वीं की छात्रा
वर्जन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ही परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है। कुछ ही परीक्षा केंद्रों की दूरी तीन किमी. से ज्यादा है। -महेंद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें