फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीएलओ 21 तक घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

Fri, 11 Aug 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। केएम काॅलेज के सभागार में शुक्रवार को मतदाता सूची के पुनर्निरीण को लेकर विशेष शिविर निर्वाचन पंजीयन अधिकारी अनिल कुमार दून की अध्यक्षता में लगाया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र 38 नरवाना के सभी बीएलओ तथा सुपरवाइजर ने हिस्सा लिया। इस दौरान अनिल कुमार दून ने कहा कि सभी बीएलओ 21 अगस्त तक घर-घर जाकर सत्यापन करें और सूचना एकत्रित करें।
विज्ञापन

सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद ही निर्धारित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। सभी सुपरवाइजर अपने-अपने मतदान केंद्रों की भौतिक जांच पड़ताल करें और इसके बाद निर्धारित प्रोफार्मा भरकर 22 अगस्त तक जिला निर्वाचन कार्यालय जींद में जमा करवाएं। बीएलओ अपने बूथ के एक-एक मतदाता से संपर्क करेंगे और मतदाता सूची में दर्शाया वोटर का नाम, पता के सही होने की तस्दीक करवाएंगे। सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्र के 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं की पहचान करके जो स्वयं चलने फिरने में असमर्थ हैं, उनकी भी एक सूची तैयार करेंगे। जिन मतदान केंद्रों पर 1400 से अधिक मतदाता हैं। उनकी सूची तैयार करेंगे तथा उनमें स्थानांतरण हुए, मृतक, डबल मतदाताओं के नाम मतदाता हटाने बारे सूची तैयार करवाना सुनिश्चित करें, ताकि मतदान केंद्रों का पुनर्गठन या समायोजन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें