फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आयकर विभाग में इंस्पेक्टर पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 34 लाख

Fri, 11 Aug 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। आयकर विभाग में इंस्पेक्टर पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने सेक्टर-11 निवासी एक व्यक्ति से 34 लाख रुपये हड़प लिए। उसने न तो नौकरी लगवाई और न ही धनराशि वापस की। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने शामलो कलां निवासी अनिल, उसके भाई राकेश, पिता सत्यनारायण और बरसोला निवासी भांजे अजय के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने, फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

शहर के सेक्टर-11 निवासी जीत सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भतीजे पवन कुंडू के वाशिंग सर्विस स्टेशन पर उसकी मदद के लिए बैठते थे। अक्तूबर 2017 में सर्विस स्टेशन पर शामलो कलां निवासी अनिल कुमार गाड़ी धुलवाने आया था। उसने खुद को आयकर विभाग कैथल में खुद को इंस्पेक्टर बताया था। उसने कहा था कि वह किसी भी व्यक्ति को आयकर विभाग में इंस्पेक्टर पद पर नौकरी दिला सकता है। इसके लिए 34 लाख रुपये लगेंगे। वह कई बार स्टेशन पर आया और उसने अलग-अलग लोगों से उसकी बात करवाई। वह कहता था कि यह आयकर विभाग में बड़े-बड़े पदों पर हैं। उनके विभाग में कमिश्नर सुरेंद्र सिंह राणा हैं, जो चंडीगढ़ में कार्यरत हैं। फिर हमने अपने दामाद सुरेश कुमार को आयकर विभाग में इंस्पेक्टर पद पर नौकरी लगवाने के लिए 34 लाख रुपये देने की बात कही। फिर अनिल कुमार ने वर्ष 2017 में पांच लाख रुपये ले लिए। जनवरी 2018 में उन्होंने अलग-अलग तारीखों में कुल राशि 34 लाख रुपये अनिल को दे दिए। फिर एक दिन वह अनिल कुमार के घर न्यू जवाहर नगर स्थित किराये के मकान में आए। वहां पर उसे अनिल कुमार के भाई राकेश, पिता सत्यनारायण और अनिल का भांजा बरसोला निवासी अजय मिला। उन्होंने भी विश्वास दिलवाया कि उसका काम पक्का हो जाएगा। फिर अनिल कुमार ने उसके दामाद सुरेश कुमार के दिए हुए पेपर की ओएमआर सीट की कॉपी अपने मोबाइल से निकलवाकर उसको दिखाई। फिर उन्हें एक फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर कहा कि यह उसके पास है और वह सुरेश कुमार को ज्वाइनिंग करवा देगा। आठ अगस्त 2018 को इंस्पेक्टर भर्ती की सूची जारी हुई तो उसने उसके दामाद का नाम नहीं था। जब उन्होंने अनिल कुमार से बात की तो उसने कहा कि वह अगली भर्ती में काम करवा देगा। बाद में जब उससे राशि मांगी तो वह बाद में रुपये देने की बात करता रहा। बाद में उसने रुपये देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने इस मामले में शामलो कलां निवासी अनिल, राकेश, सत्यनारायण और बरसोला निवासी अजय के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-रविंद्र, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें