जींद। नव वर्ष की शुरुआत नागरिक अस्पताल में खुशियों को साथ हुई। एक जनवरी को नौ डिलीवरी हुईं। चार परिवारों के घर बेटियों ने तो पांच के घर बेटों ने जन्म लिया।
नववर्ष की सुबह नागरिक अस्पताल में अलग ही उत्साह देखने को मिला। नवजात शिशुओं के जन्म के साथ ही अस्पताल परिसर में खुशियों का माहौल बन गया। स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इन बच्चों को गोद में उठाकर दुलार किया और परिजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के परिजन नए साल की शुरुआत सबसे अनमोल तोहफे के साथ होने पर भावुक नजर आए, वहीं अस्पताल स्टाफ भी इस पल का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करता दिखा।
विज्ञापन
डॉ. मंजू सिंगला ने नववर्ष पर जन्म लेने वाले सभी बच्चों और उनकी माताओं से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने बताया कि सभी नवजात और माताएं स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं। सबसे पहले नववर्ष पर ललितखेड़ा निवासी मुकेश ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार के लिए भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है।
डॉ. मंजू सिंगला ने कहा कि नववर्ष हमें यह संदेश देता है कि हमें बच्चों में लिंग के आधार पर अंतर नहीं करना चाहिए। आज बेटी भी जहाजों की उड़ान भरकर बेटों की तरह नाम कमा रही हैं। वह भी परिवार और समाज का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए सामूहिक सोच बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. राजेश भोला ने कहा कि इस दिशा में हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके बाद ही बेटा व बेटी में समझा जाने वाल अंतर समाप्त होगा।
01जेएनडी40: नागरिक अस्पताल में नव वर्ष पर पहले बच्चे के तौर पर बेटे को जन्म देने वाली माता मुके