11जेएनडी28-तहसील कार्यालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान। स्राेत सदस्य
- फोटो : कैसरगंज में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
जुलाना। तहसील कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार और कर्मचारियों की कार्यशैली के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम होशियार सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच करवाने की मांग की। इस दौरान किसानों ने तहसील कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए।
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र ढांडा के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचा और अपनी समस्याएं रखते हुए कार्रवाई की मांग की। नरेंद्र ढांडा ने कहा कि तहसील कार्यालय में आम आदमी और किसानों के कार्य बिना रिश्वत के नहीं हो रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी प्रकार का दस्तावेज, इंतकाल, रजिस्ट्री या अन्य कार्य करवाने के लिए लोगों से पैसे मांगे जाते हैं। रिश्वत देने के बाद ही काम को आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय में किसान सुबह से शाम तक चक्कर काटते रहते हैं लेकिन कर्मचारी और अधिकारी समय पर अपनी सीटों पर नहीं मिलते।
कई बार किसानों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी कई दिनों तक परेशान होना पड़ता है। किसानों का आरोप है कि कार्यालय में भ्रष्टाचार का माहौल बना हुआ है, जिससे आम जनता परेशान है। भाकियू नेताओं ने मांग की कि तहसील कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।