11जेएनडी24: सीआरएसयू में सकोरा अभियान के तहत विधायक देवेंद्र अत्री के साथ छात्र। स्रोत: सीआरएस
- फोटो : कैसरगंज में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जींद इकाई की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को सकोरा अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना रहा। इस दौरान परिसर के विभिन्न स्थानों पर सकोरे रखकर उनमें पानी भरा गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद विधायक देवेन्द्र अत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और जीव-जंतुओं की सेवा को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण पक्षियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में युवाओं का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास भी सकोरे रखने की अपील की। कुलगुरु के ओएसडी विजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव ऐसे रचनात्मक अभियानों का समर्थन करता है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बंसल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है। प्रोफेसर कुलदीप नारा और सुनील रोहिला ने भी अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी, मयंक बंसल मौजूद रहे।