फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का डबल इंजन फेल, केवल प्रदेश को लूटने में डबल रही : दीपेंद्र

Sat, 28 Sep 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी11 : सफीदों की अनाजमंडी में सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पगड़ी बांधते सांसद सतपाल ब्रह्मचार
विज्ञापन
सफीदों । भाजपा ने प्रदेश के लोगों को प्रॉपर्टी आईडी, पोर्टल में और बेरोजगारी झेल रहे युवाओं को सीईटी, कच्ची भर्ती में उलझा दिया है। दो लाख सरकारी पद समाप्त कर दिए हैं। कौशल रोजगार निगम, अग्निपथ योजना लाकर बिना आरक्षण, बिना मेरिट, बिना पेंशन की कच्ची नौकरियों में फंसा दिया है। यह बात रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को सफीदों की अनाज मंडी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली के समर्थन में हुई रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा का डबल इंजन फेल हो गया है। इसके सब डिब्बे हट गए हैं। भाजपा केवल प्रदेश को लूटने में डबल रही है। अब आने वाली सरकार ट्रिपल इंजन की होगी। वह प्रदेश का ट्रिपल विकास करेगी। दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा ने अपने 10 साल के शासनकाल में हरियाणा को विकास व खुशहाली की पटरी से उतार दिया है। अब इससे सभी पीछा छुड़ाना चाहते हैं। वह समय आ गया है। प्रदेश के कोने-कोने से आवाज आ ही है कि भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इस प्रकार के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। रोजगार नहीं मिलने के कारण प्रदेश का युवा डंकी के रास्ते पलायन करने के लिए मजबूर है। भर्ती के नाम पर युवाओं को तारीख पर तारीख दी जा रही है। कांग्रेस सरकार के आते ही खाली पड़े दो लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

सुभाष गांगोली ने कहा कि नेता संभव काम करते हैं, मगर सफीदों के लोगों से वादा करता हूं कि मैं असंभव काम भी आप लोगों के लिए करूंगा। सरकार बनते ही सबसे पहला काम सफीदों को अपराधमुक्त करना है। सफीदों में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। इसके बाद सफीदों में आईएमटी बनवाकर 50 हजार से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना है। इस मौके पर सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री राम किशन बैरागी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल शर्मा, गौरव रोहिल्ला व शिवचरण भी मौजूद रहे।

27जेएनडी11 : सफीदों की अनाजमंडी में सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पगड़ी बांधते सांसद सतपाल ब्रह्मचार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें