जुलाना। कांग्रेस प्रत्याशी ओलंपियन विनेश फोगाट के कार्यालय के बाहर से एक व्यक्ति की सोने की अंगूठी चोरी हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बख्ता खेड़ा गांव निवासी महासिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 सितंबर को विनेश फोगाट के कार्यालय आया था। इस दौरान किसी ने उसकी सोने की अंगूठी निकाल ली। जुलाना थाना पुलिस ने महासिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद