फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के बल पर चारों राज्यों में भाजपा की जीत: मोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले भर में मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। कैथल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजू मोर की अध्यक्षत में हुए कार्यक्रम में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने होली से एक सप्ताह पहले ही अबीर गुलाल उड़ाकर होली मनाई। मोर ने कहा कि चारों राज्यों की जनता ने राष्ट्रहित व देश के विकास को चुना है। उन्होंने कहा कि चारों राज्यों का राजनीतिक मूड देश का मूड तय करेगा।
विज्ञापन

पांचों राज्यों में चुनाव के बाद मतगणना के चलते सुबह से ही भाजपा कार्यालय में लोगों को जुटना शुरू हो गया। जैसे-जैसे भाजपा ने बढ़त बनाई, वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश भी बढ़ता गया। दोपहर तक स्थिति साफ होने पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल हो गया। जिला अध्यक्ष राजू मोर ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए सभी का मुंह मीठा करवाया और रंग गुलाल लगाकर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। जनता ने जात-पात व तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास के नाम पर वोट दिया है। इस मौके पर जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी, पूर्व प्रदेश सचिव नेता जवाहर सैनी, सज्जन गर्ग, रामफल शर्मा, सुधीर गौतम, नरेंद्र शर्मा, मनीष बबलू गोयल, जसबीर सैनी मौजूद रहे।
स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मिली ऊर्जा
इस दौरान भाजपा जिला सचिव डॉ. पुष्पा तायल ने कहा कि प्रदेश में आने वाले समय में पंचायत चुनाव निकाय चुनाव भी होने हैं। ऐसे में इन चुनाव परिणामों का सीधा असर प्रदेश के चुनावों पर पड़ेगा। इससे जहां कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिली है, वहीं लोगों के बीच भाजपा को लेकर विश्वास और भी अधिक बढ़ा है।
विज्ञापन

भाजपा की नीतियों पर चार राज्यों की जनता की मोहर
नरवाना। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इसके लिए मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय से लेकर अपोलो चौक तक निकाला। प्रमोद शर्मा ने कहा कि चार राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की नीतियों पर मोहर लगाई है। इस मौके पर सुशील बाल्यान, वेदपाल जांगडा, जोरा सिंह बडनपुर, मोहनलाल गर्ग, राकेश जांगडा, डॉ. पुरूषोतम आर्य, अमनदीप गुप्ता, ईश्वर गोयल, विनोद गोयल, उपेंद्र गर्ग, असीम राणा, संजीव सैन, हरिकेश शर्मा, सोनू सैन, बलवंत सैन, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नरेश रोहिल्ला, दीपक गर्ग गऊसेवक, राकेश शर्मा, सज्जन गर्ग, धर्मबीर बाता, राजेश सिंगला, अनिल शर्मा, राधेश्याम गर्ग, विकास मित्तल, सन्नी चुघ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें