फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाजपा विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
30जेएनडी29: ग्रुप सी में चयनित होने वाले का मुंह मीठा करवाते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
विज्ञापन
उचाना। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान को लेकर अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विकसित उचाना का सपना पूरा करने के लिए हर खेत तक पानी पहुंचाने का काम करेंगे। नहरी पानी की सबसे बड़ी समस्या है। उचाना में कॉलेज नहीं है। यहां पर कॉलेज सहित अन्य शिक्षा संबंधित काम किए जाएंगे। यहां के युवाओं को रोजगार मिले उसके लिए इंस्ट्रीज लेकर आएंगे। हर खेत तक स्वच्छ जल पानी पहुंचाने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने ग्रुप सी में चयनित युवाओं का मुंह मीठा करवा बधाई दी।
विज्ञापन

उचाना में अब से पहले चली है तानाशाही : अत्री
ईवीएम पर कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह द्वारा उठाए गए सवाल पर बोलते हुए विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र है सबको पता है। मुझे लगता है इस विषय पर लोकतंत्र है, कोई कुछ भी बोल सकता है। विपक्ष है बोलेगा। आज जो हालात हैं, हम तीसरी बार सरकार में हैं। प्रदेश के मतदाता खुश हैं इसलिए तीसरी बार सरकार बनी है। उचाना में अब से पहले तानाशाही चली है। अब से पहले बड़े परिवार बने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें