फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुरु रविदास जयंती पर भाजपा ने चलाया समरसता संकल्प अभियान

विज्ञापन
09जेएनडी23: आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से रविवार को जयंती देवी मंदिर में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास की पावन भूमि काशी से लाई गई मिट्टी से भरे 20 कलश सभी मंडल अध्यक्षों को सौंपे गए। मंडल अध्यक्ष इन कलशों को अपने-अपने क्षेत्रों में लेकर जाएंगे और विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर गुरु रविदास के विचारों और संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने की, जबकि हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली, भाजपा जिला प्रभारी मदन गोयल और सफाई आयोग के वाइस चेयरमैन भारत भूषण टांक सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले के सभी 20 मंडलों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज से भेदभाव मिटाने, समानता स्थापित करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी सामाजिक सद्भाव और एकजुटता के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें