फोटो 6 नरवाना। कांवड़ हादसे में मारे गए दो युवाओं के परिवार के घर शोक व्यक्त करते हुए कैबिनेट म
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को मोर पत्ती पहुंचे और कांवड़ लेकर लौटते समय सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो युवाओं के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मंत्री बेदी ने कहा कि दोनों युवाओं की असामयिक मौत से परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता के सामने अपने जवान बेटों को इस तरह खो देना बेहद पीड़ादायक है। हादसे की सूचना मिलने पर उन्हें भी गहरा व्यक्तिगत आघात पहुंचा। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष शशिकांत शर्मा, निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद