फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाजपा ने चलाया स्वदेशी अपनाने को जन जागरण अभियान

Wed, 01 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी36-रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल। संवाद
विज्ञापन
जींद। भाजपा के जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने कहा कि भाजपा 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जयंती तक आत्मनिर्भर भारत को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लेने के साथ लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। वे आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम को लेकर लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार स्वदेशी अपनाने पर जोर दे रही है ताकि देश आत्मनिर्भर हो सके। भाजपा अगले तीन माह तक भाजपा लोगों को स्वदेशी अपनाने को लेकर जागरूक करेगी, जिसके तहत युवा, महिला, किसान, व्यापारी सम्मेलन करेगी। स्कूल, कॉलेजों में छात्रों को स्वदेशी अपनाने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसमें लोगों को समझाया जाएगा कि स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें ताकि देश को आर्थिक मजबूती मिल सके। स्वदेशी अपनाने से लोगों रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और नए अवसर भी पैदा होंगे। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन बबलू गोयल, जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी, आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक रामफल, समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें