फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूनियन नेता कमला को बर्खास्त करने के विरोध में धरना

Wed, 01 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी32-लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर। संवाद
विज्ञापन
जींद। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की कार्यकताओं ने मांगों को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय चौक पर धरना दिया। राज्य की वरिष्ठ महासचिव जगमती मलिक ने कहा कि यूनियन नेता कमला दयौरा और उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर बर्खास्त किया है।
विज्ञापन

हमारी अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हरियाणा सरकार कर रही है इसके खिलाफ कैथल में कमला ढांडा घर के सामने कई महीनों से धरना जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और खट्टर सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि आज बीजेपी की सरकार में रोजगार की हालत बहुत बुरी हो चुकी है। सभी सरकारी महकमें निजी कंपनियों को सौंप दिए है।
उन्होंने तीनों काले कृषि कानूनों को खत्म करने और किसानों के उत्पीड़न के बारे में विक्षोभ व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया में केंद्रीय गृहमंत्री अजय मिश्रा और उपमुख्यमंत्री केशव प्रशाद मौर्य के कार्यक्रम का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस-प्रशासन की शह में केंद्रीय मंत्री के बेटे की अगुआई में आरएसएस-बीजेपी के गुंडों ने प्रदर्शनकारी किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दी।
विज्ञापन

ओमपति नरवाना ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में एक आदमी मुझे तंग करता है इसकी शिकायत भी उसने की हुई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। धरने के बाद उन्होंने एसपी आवास का घेराव किया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे जेल भरो आंदोलन चलाएंगी। इस अवसर पर सविता, संतोष नारनोंद, कमला राणा, निर्मला कालवा, रामरति, विद्या अलेवा, शीला, सुदेश, सुमन, कैलाशो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें