फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind Jan Ashirwad Rally: रामकुमार गौतम समेत जेजेपी के कई विधायक भाजपा में शामिल, अंबाला की मेयर ने थामा कमल

Sun, 01 Sep 2024 02:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

Haryana Assembly Election 2024: जींद में भाजपा की बड़ी रैली का आयोजन हुआ। इस रैली में जेजेपी के विधायक रामकुमार गौतम समेत कई विधायकों और अंबाला की मेयर ने भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने जींद में एक बड़ी जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, पार्टी प्रभारी विप्लव देव, रामकुमार गौतम, जोगीराम सिहाग समेत कई बड़े नेता पहुंचे। इस रैली में कई दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने की खबर ने सियासी हलचल मचा दी है।

विज्ञापन


रैली के दौरान अनूप धानक, रामकुमार गौतम, जोगीराम सिहाग, अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि लोकतंत्र मजबूत करने के लिए कोई वोट से वंचित न रहे इसके लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा भाजपा चुनाव से डर गई। ऐसा कहकर कांग्रेस ने गलत प्रचार शुरू किया। लेकिन भाजपा ने हमेशा स्वच्छ लोकतंत्र को बढ़ावा दिया है और कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर लोगों का शोषण किया है।

विज्ञापन


बड़ौली बोले- छोटा सा ट्रेलर देखा, फिल्म अभी आनी बाकी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि रैली में अमित शाह को लेकर कई लोगों ने अफवाह फैलाई लेकिन पार्टी ने कभी नहीं कहा कि अमित शाह आ रहे हैं। यह विपक्ष की चाल है। हमें कांग्रेस के झूठ से बचना है। कांग्रेस की काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी। भाजपा का सच चलेगा, कांग्रेस का झूठ नहीं।

उन्होंने कहा कि हमने सीएम नायब सिंह सैनी का छोटा सा ट्रेलर देखा है। फिल्म अभी आनी बाकी है। नायब सिंह की सोच ही हरियाणा प्रदेश को नंबर वन बनाएगी। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज जो उत्साह देखने को मिला है, उससे हमें विश्वास हो गया है कि आने वाली सरकार भाजपा की है। आपके विश्वास और आपकी ताकत से भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी।

नायब सिंह सैनी दोबारा सीएम बनेंगे

विज्ञापन

भाजपा में आए रामकुमार गौतम ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु उन्हें उलाहना दे रहे थे और कह रहे थे कि नकली दादा और नकली पोते किसी काम के नहीं, असली पोते ही काम आते हैं। इसीलिए वह अब यहां पर हैं। नायब सैनी में गुण हैं। वह 200 फीसदी दावा कर सकते हैं कि नायब सिंह सैनी दोबारा सीएम बनेंगे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें