05जेएनडी30-खटकड़ में सुरेंद्र के आवास पर नवजात शिशु को आशीर्वाद देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री
उचाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह खटकड़ सहित विभिन्न गांव में कार्यकर्ता के यहां पहुंचे। कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। जो वादे भाजपा ने किए उन वादों को पूरा नहीं किया।
प्रदेश में आज कानून व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा जिस दिन हत्या की घटना नहीं हो रही है।अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे है। आज हर वर्ग के लोग भाजपा के शासन से तंग है। खटकड़ गांव में सुरेंद्र सिंह के घर पर बेटे के जन्म पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने नवजात को आशीर्वाद दे उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सज्जन सिंह, हरेंद्र श्योकंद, अनिल कुमार, डॉ. राजेश श्योकंद, जगता पालवां, गुरनाम पालवां और मंजीत काब्रच्छा मौजूद रहे।