05जेएनडी28-धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता मास्टर बलबीर सिंह। संवाद
नरवाना। नरवाना तहसील कार्यालय परिसर में संयुक्त किसान मोर्चे का धरना शनिवार को भी मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में जारी रहा। मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार ने कोरोना काल के दौरान आपदा में अवसर ढूंढते हुए श्रमिक कानूनों को खत्म कर चार संहिताएं लागू कर दी। इससे जरूरतमंद और श्रमिक वर्ग पर भारी असर पड़ा है। मास्टर बलबीर ने नौ जुलाई को ट्रेड यूनियन की हड़ताल की घोषणा करते हुए कहा कि बीएमएस को छोड़कर सभी यूनियन इसमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आमजन की समस्याओं की अनदेखी कर सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए काम कर रही है। अब समय आ गया है कि किसान मजदूर और आम नागरिक मिलकर जल, जंगल, जमीन, रोजगार और सार्वजनिक उपक्रमों की रक्षा के लिए एकजुट हो।