फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीजेपी पीएम संकट मोचन सरकार नाम से संगठन बनाकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर रोहतक जिले के टिटोली गांव निवासी सुभाष सोलंकी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।शिकायतकर्ता चंद्रलोक कॉलोनी निवासी दर्शना देवी ने पुलिस को बताया कि सुभाष सोलंकी ने बीजेपी पीएम संकट मोचन सरकार नाम से एक संगठन बनाकर उसे रजिस्टर्ड करवाया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने लोगों से संगठन के कार्ड बनाने के नाम पर 11,000 से 21,000 रुपये तक की रकम ऐंठी। आरोप है कि सुभाष सोलंकी ने लोगों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी लगवाने और सरकारी कर्मचारियों के तबादले करवाने का झांसा देकर भी पैसे वसूले।
शिकायत के अनुसार मुकलेश, संदीप कुमार, रमेश, जोनी नरवाल और दर्शना देवी से आरोपी ने कुल करीब पांच लाख रुपये ले लिए। जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, उसने नौकरी के नाम पर एक फर्जी कागज भी तैयार करके दिया। पुलिस ने आरोपी सुभाष सोलंकी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें