21जेएनडी14-शिविर में रक्तदान करते हुए पुलिस कर्मचारी। स्रोत पुलिस
नरवाना। पतराम नगर स्थित जैन स्थानक में रविवार को सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों ने कुल 65 यूनिट रक्तदान कर समाज को मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम में डीएसपी कमलदीप राणा ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे न केवल किसी का जीवन बचता है बल्कि समाज में भाईचारे और सेवा की भावना भी बढ़ती है। शिविर में थाना प्रभारी गढ़ी सहित अन्य प्रभारियों और कई पुलिस जवानों ने भी रक्तदान कर मिशन में योगदान दिया। डीएसपी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का यह अनोखा अभियान साबित करता है कि जिला पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और मानवीय मूल्यों की अलख जगाने के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है।