फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 तक नहीं चलेगी भाजपा और जजपा की सरकार, मध्यवर्ती चुनाव होंगे : ओपी चौटाला

विज्ञापन
इनेलो पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते ओपी चौटाला। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि वर्तमान भाजपा-जजपा सरकार 2024 तक सत्ता में नहीं टिक पाएगी। प्रदेश में जल्द ही मध्यवर्ती चुनाव होंगे। गठबंधन सरकार पूरी तरह से कमजोर हो चुकी है और विधायकों पर इनका नियंत्रण नहीं है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो को छोड़कर जाने वाले लोगों को अब इनेलो छोड़ने के अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है। अब वह लोग दोबारा से इनेलो में शामिल होना चाहते हैं। दिन-प्रतिदिन इनेलो का जनाधार बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह जनसंपर्क अभियान चला कर पार्टी को मजबूत करें तथा किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए अपना पूरा सहयोग करें। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि सरकार ने किसानों पर जबरदस्ती कानून थोप कर उनको अपने खेतों में ही मजदूर बना दिया है। किसान आंदोलन ने सरकार की जड़े हिला कर रख दी हैं। आज प्रदेश में भय व भ्रष्टाचार का माहौल बना हुआ है। सीएम विंडो पूरी तरह से ढकोसला है। सीएम विंडो से लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इनेलो सरकार में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किए गए थे। इनेलो के दोबारा सत्ता में आने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए सरकारी नीति बनाई जाएगी। ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि दूसरे दलों में तो टिकट पैसों में मिलती हैं जबकि इनेलो की टिकटों का बंटवारा जनता करती है। इनेलो पार्टी अपने उम्मीदवारों से पैसा नहीं लेती बल्कि उनकी मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें