फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और जजपा के नेता हिल गए, उनको भगाने के लिए लठ को तेल लगाकर रखें ः सुनैना चौटाला

विज्ञापन
किसानों को संबोधित करतीं सुनैना चौटाला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
किसान आंदोलन के चलते कंडेला गांव में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान इनेलो महिला विंग की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला सहित कई इनेलो नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा व जजपा के नेता हिल गए हैं (आदत पड़ गई है)। ऐसे में इनको भगाने के लिए अब महिलाओं को लठ को तेल लगाकर रखना चाहिए। वहीं कार्यक्रम में पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री सोनिया मान ने महिलाओं से आह्वान किया वे आंदोलन में आगे रहें। साथ ही उन्होंने पुरुषों से भी कहा कि वे अपने वोट की कीमत पहचानें। पव्वे के चक्कर में वोट न दें। कार्यक्रम में दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर डटी हिसार निवासी सुदेश गोयत सहित कई महिला किसानों ने शिरकत की।
सुनैना ने कहा कि आज राजनीतिक दलों की नहीं सभी नेताओं की बात हो रही है। जो लोग आज कुर्सी से चिपक कर बैठे हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि वे किसानों के वोट के कारण ही कुर्सी तक पहुंचे हैं। चौटाला ने कहा जब पहली बार पशु खेत में घुसता है तो उसे सिर्फ हल्ला कर भगा दिया जाता है, लेकिन यदि पशु बार-बार खेत में आता है तो उसका इलाज लठ से ही होता है। ऐसे ही प्रदेश व केंद्र की सरकारों को अब किसानों को नुकसान करने की आदत पड़ गई है। यह हिल गए हैं। इनको भगाने के लिए महिलाओं को लठ को तेल लगा कर अपने सिरहाने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जजपा व भाजपा नेताओं को किसान गांवों में नहीं घुसने दे रहे हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए और कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन

महिलाएं सिर्फ चूल्हा नहीं आंदोलन भी चलाएं
कार्यक्रम में पहुंची हिसार निवासी सुदेश गोयत ने आह्वान किया कि महिलाओं के साथ भेदभाव समाप्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं भी आंदोलन में आगे आ रही हैं। महिलाएं सिर्फ खाना बनाने व बच्चे पैदा करने के लिए नहीं हैं, आंदोलन भी चला सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए खुद महिलाओं को ही सोच बदली होगी। गोयत ने कहा कि जब घर बेटी जन्म लेती है तो पुरुष ठीक रहते हैं, लेकिन महिलाएं उदास हो जाती हैं। यह सोच बदलने की जरूरत है।

कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं को किसानों का प्रतीक हल भेंट करतीं आयोजक महिलाएं। अमर उजाला।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें