शहर की एक कॉलोनी में नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी नाबालिग भाई को महिला थाना पुलिस ने पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि नाबालिग लड़की को रोहतक से उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सीडब्ल्यूसी नाबालिग की घर पर काउंसलिंग कर रही है। डिलीवरी तक प्रत्येक सप्ताह अब सीडब्ल्यूसी नाबालिग की काउंसलिंग करेगी।
14 मार्च को महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया था कि वह लॉकडाउन में अपने मायके गई हुई थी। इस दौरान उसके बेटे ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। उसको इसकी जानकारी नहीं लगी। अब उसकी बेटी आठ माह की गर्भवती है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी छठी तो बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ता है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग को दुष्कर्म के मामले में पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है