02जेएनडी07-बिट्टू को गांव पहुंचने पर सम्मानित करते ग्रामीण। स्रोत : कोच
जींद। चंडीगढ़ में हुई 72वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में पोंकरी खेड़ी निवासी बिट्टू पहलवान ने सिल्वर मेडल जीता है। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ी का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया। 72वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 29 जुलाई को चंडीगढ़ में हुई थी।
इसमें पोंकरी खेड़ी निवासी बिट्टू ने भी अपनी टीम में खेलते हुए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें उसके बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इसको लेकर अमरनाथ फौजी, धर्मराज जागलान, युवा संगठन प्रधान नरेश जोशी, रविंद्र, कृष्ण नायक, सतीश नायक, धर्मवीर फौजी और चांदपाल ढुल ने कहा कि बिट्टू द्वारा सिल्वर मेडल जीतना गांव के लिए गर्व की बात है। ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ी का फूल मालाएं डालकर स्वागत किया।