02जेएनडी06-कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर मेधावी खिलाडिय़ों के साथ मौजूद कोच व अन्य स्टाफ सदस्य।
जींद। लड़कियों के स्कूली खेलों में अंडर-14 में एमएसएम स्कूल बराह खुर्द की टीम प्रथम और राजकीय माध्यमिक विद्यालय पोंकरी खेड़ी की कबड्डी टीम दूसरे स्थान पर रही। दोनों टीमों ने फाइनल मैच में बहुत ही अच्छा मुकाबला दिखाया। पोंकरीखेड़ी की टीम ने बेहतरीन तकनीक और सूझबूझ के साथ बराह खुर्द की टीम को कड़ी टक्कर दी लेकिन बराह खुर्द की टीम नजदीकी मुकाबले में जीत हासिल करने में कामयाब रही और ब्लॉक जींद में प्रथम स्थान हासिल किया। सभी ने दोनों टीमों के खेल की प्रशंसा की व दोनों टीमों को बधाई दी। कोच रविंद्र ढुल ने कहा कि अगली बार और ज्यादा मेहनत करवाएंगे और प्रथम स्थान पर कब्जा करेंगे।
संवाद