फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से हिसाब मांगने वाले खुद का दें हिसाब

विज्ञापन
बीरेंद्र सिंह ने ली चुटकी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री बनने के बाद पहली बार चौधरी बीरेंद्र सिंह रविवार को उचाना पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वे कार्यकर्ताओं से मिले और लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने बीरेंद्र सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग कॉलेज का भी निरीक्षण किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासकारी नीतियों के चलते आज देश विकास के पथ पर अग्रसर है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से दो साल का हिसाब-किताब मांगने वालों को बीते अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। अब तक देश में अधिकांश समय कांग्रेस की सरकार रही है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि आज अनेकों योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई हैं। जनधन योजना के अलावा अनेकों योजनाएं बेटियों के लिए चलाई गई है। प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान के साथ-साथ योग करने के लिए लोगों को खुद प्रधानमंत्री प्रेरित कर रहे हैं। किसानों के लिए फसल बीमा योजना शुरू की गई है। ऐसी अनेकों योजनाएं है जो केंद्र सरकार ने शुरू करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के दो साल के शासनकाल में कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। पीएम मोदी ने देश को पूरे विश्व में अलग पहचान दिलाने का काम किया है। इस मौके पर उदयवीर पूनिया, परमिंद्र, हरेंद्र सिंह, रामपाल काकड़ोद, सुरेंद्र श्योकंद, बिल्लू डूमरखां, प्रतीक श्योकंद, दिनेश थुआ मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें