फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वाहन की टक्कर से बाइक रेहड़ी चालक की मौत

Tue, 25 Feb 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर उझाना गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक रेहड़ी चालक को टक्कर मार दी। इसमें चालक की मौत हो गई। गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान पटियाला जिला के गांव ब्राह्मण माजरा निवासी लगभग 55 वर्षीय हंसराज के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पटियाला जिले के गांव ब्राह्मण माजरा निवासी विक्की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। उसका पिता हंसराज बाइक रेहड़ी पर सामान ढोने का कार्य करता था। रविवार को उसका पिता हंसराज गग्गा से सामान लोड कर नरवाना के लिए चला था। देर शाम उसके पास फोन आया कि उसके पिता की बाइक रेहड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है और वह अस्पताल में भर्ती है। वह नरवाना अस्पताल पहुंचे तो उसके पिता की मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी एसआई रोशन लाल ने बताया कि शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें