किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे एक व्यक्ति का दो बाइक सवार अज्ञात युवक ने सोने का कड़ा छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में झांझ गेट निवासी खरैंतीलाल ने कहा कि वह अपने किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के कारण पैदल नहर के पास स्थित श्मशान घाट की ओर जा रहा था। जब वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने उसका सोने का कड़ा छीन लिया और फरार हो गए। उसने शोर भी मचाया लेकिन युवक तब तक बहुत दूर जा चुके थे। जांच अधिकारी झांझ गेट चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गई थी लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने खरैंतीलाल की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।