फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक चालक मिस्त्री की मौत

Sun, 22 Oct 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। गढ़वाली गांव के पास एक पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीरावस्था में रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़वाली गांव निवासी कश्मीरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का निक्की जुलाना में फर्नीचर का काम करता था। शुक्रवार शाम को वह अपने साथी सत्यनारायण के साथ बाइक पर सवार होकर काम देखने के लिए गढ़वाली गांव जा रहा था। जब वह गढ़वाली गांव के पास पहुंचा तो एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घायल को रोहतक पीजीआई में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें