जींद। महिला के बैग से ऑटो मे सवार दूसरी महिला ने नकदी तथा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
महम निवासी कविता ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 अक्तूबर शाम को नए बस अड्डे से आरा रोड के लिए ऑटो मे सवार हुई थी। उसके बगल में एक महिला और आकर बैठ गई जो पुराने बस अड्डे पर उतर गई। जब उसने अपने बैग को संभाला तो 4500 रुपये की नकदी तथा मोबाइल फोन गायब मिला।
उसने आरोप लगाया कि रास्ते में उतरी महिला ने उसके बैग से नकदी तथा मोबाइल फोन चोरी किया है। जांच अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।