फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजेंद्र कांगड़ा दूसरी बार बने नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान

Tue, 07 Oct 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी03-नेहरू पार्क में नवनियुक्त पदा​धिकारियों का स्वागत करते हुए कर्मचारी। स्रोत संस्था - फोटो : katra news
विज्ञापन
जींद। नपा कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लॉकस्तरीय त्रिवार्षिक सांगठनिक प्रतिनिधि सम्मेलन में सोमवार को ब्लॉक कमेटी की कार्यकारिणी का गठन हुआ। इस दौरान बिजेंद्र कुमार कांगड़ा को सर्व सहमति से दोबारा ब्लॉक प्रधान चुना। वहीं जितेंद्र कुमार को सचिव, अजय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना।
विज्ञापन

इसके अलावा बेदो रानी को वरिष्ठ उपप्रधान, सुमित कुमार को सहसचिव, सोहनलाल को उपप्रधान, संदीप कुमार को संगठन सचिव, पूनम रानी को प्रेस सचिव, सुरेश कुमार को ऑडिटर, संतरो और सुनील कुमार को ब्लॉक कमेटी का सदस्य चुना गया। राज्य मुख्य संगठन कर्ता शिवचरण ने नवनिर्वाचित ब्लॉक कमेटी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान एसकेएस के जिला प्रधान संजीव ढांडा ने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार कर्मचारियों और मजदूरों की मांगों का समाधान करने के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। हरियाणा में तो भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बावजूद पिछले 11 सालों के दौरान कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की कोई भी पॉलिसी नहीं बनाई गई बल्कि पहले से बनी हुई पॉलिसी को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह कई-कई साल पहले से लगे पक्के कर्मचारियों को हटाने वाली सरकार है। ऐसे मे इन सम्मेलनों के जरिए अपनी मांगों को उठाया जा रहा है। इसी कड़ी मे आंदोलन को तेज करते हुए शहरी व ग्रामीण सफाई कर्मचारी सभी विभागो के सफाई कर्मचारियों को लामबंद करके नौ नवंबर को सीएम कैंप कार्यालय पर महापुकार रैली की जाएगी।
इसको लेकर नौ अक्तूबर को नेहरु पार्क में जिला स्तर पर बाल्मीकि जयंती मनाते हुए उनकी जीवनी और उनके उद्देश्यों से सबक लेकर वर्तमान सरकार के शोषण तथा वादा खिलाफी के विरोधस्वरूप एक जागरूकता अभियान चलाकर महा पुकार रैली को सफल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें