फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिधराना स्कूल बना जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट का ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट में विजेता बिधराना स्कूल की टीम। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिधराना ने जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जींद में आयोजित कक्षा 5 से 8 वर्ग की प्रतियोगिता में विद्यालय की तीन टीमों ने भाग लिया और तीनों ने स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विद्यालय मुखिया नरेश वत्स ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के सातों ब्लॉकों से समूह नृत्य, एकल नृत्य, स्किट और रागनी विधाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों ने हिस्सा लिया। बिधराना स्कूल की टीम ने समूह नृत्य और एकल नृत्य में प्रथम, जबकि स्किट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली दोनों टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला जींद का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उन्होंने बताया कि विद्यालय की उपलब्धियों का सिलसिला पहले भी जारी रहा है। गत दो वर्षों में विद्यालय की स्किट टीम यमुनानगर और समूह नृत्य टीम पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन

विद्यालय मुखिया ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पित शिक्षकों, कोरियोग्राफर दीपक खन्ना तथा म्यूजिशियन सलीम, बादल शीलू, पंकज धनौरी और अंकित पेगा को दिया।
जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा, संकुल प्रमुख वीरेंद्र मलिक, जिला कल्चरल कोऑर्डिनेटर सीमा मलिक, रमेश बनवाला सहित अनेक शिक्षाविदों ने विजेता टीमों को बधाई दी।
विद्यालय पहुंचने पर ग्राम बिधराना के सरपंच बीरबल दास, एसएमसी प्रधान सोहनलाल, कविता देवी सहित ग्रामीणों ने टीम का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर महावीर बनवाला, मनोज कुमार, सुभाष चंद्र, हरेंद्र मोर, बलवान, नवनीत, सुनीता, सीमा, नीलम, लीलाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें