फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंडरपास निर्माण के चलते भिवानी रोड दो साल से बंद, 15 हजार लोग प्रभावित

Mon, 12 May 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी26-शहर के भिवानी रोड पर अंडरपास बनाने को लेकर दो साल से चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड पर अंडरपास के निर्माण कार्य के लिए पूरे रोड को दो साल के लिए ब्लॉक कर दिया जाए। जींद विकास संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि भिवानी रोड पर बन रहे रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हुए दो साल हो चुके हैं, लेकिन यह आज तक अधूरा पड़ा है। अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते भिवानी रोड पर दो साल से सन्नाटा छाया है। व्यवसायिक गतिविधियां ठप हैं। यहां के 15 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन


छोटे से अंडरपास के लिए पूरे भिवानी रोड को 2 वर्षों से बंद कर देना प्रशासन की गंभीर लापरवाही का प्रमाण है। इस रोड की बंदी से अजमेर बस्ती, खेम नगर, भूपेंद्र नगर, आश्रम बस्ती, गुप्ता कॉलोनी समेत दर्जनों कॉलोनियों के 15 हजार से ज्यादा लोग सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।
दिसंबर 2022 में इस अंडरपास का कार्य शुरू किया गया था, जिसे मार्च 2024 तक पूरा किया जाना था, लेकिन आज मई 2025 आ गया है और निर्माण कार्य अधूरा है। देवीलाल चौक से भिवानी बाईपास तक की पूरी सड़क दो साल से अवरुद्ध है। इससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को रोजाना भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से इस क्षेत्र के सैंकड़ों दुकानदारों के काम-धंधे ठप हो चुके हैं। आमजन इस रास्ते से आ जा नहीं सकते, जिस कारण भिवानी रोड पर दो साल से सन्नाटा छाया हुआ है और व्यवसायिक गतिविधियां खत्म सी हो गई है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस कार्य में तेजी लाई जाए और निर्धारित समय सीमा निर्धारित कर आम जनता को राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें