फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिवाली तक शहर में बसों की एंट्री बंद, बाईपास से गुजरेंगे भारी वाहन

Wed, 15 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी09 : पुलिस द्वारा किए गए बैरिकेट्स। संवाद
विज्ञापन
जींद। त्योहारी सीजन के चलते शहर में बढ़ी भीड़ के कारण दिवाली भारी वाहनों और बसों को शहर की बजाय बाईपास से भेजा जाएगा। प्रशासन ने पार्किंग को लेकर भी खास योजना बनाई है। गुरुद्वारा और जेडी-7 के पास अस्थाई पार्किंग बनाई जाएगी। इससे शहर व बाजार में जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के मेन बाजार और चौक-चौराहों पर सुबह से लेकर देर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। प्रशासन की ओर से बाजार को जाम मुक्त करने के लिए मुख्य चौक-चौराहों पर बैरिकेड्स किए गए है। वहां पर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
फिलहाल जाम लगने के कारण आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के मेन बाजार, घंटा घर चौक, झांज गेट, सिटी थाना, सफीदों गेट और एसडी स्कूल पर रोजाना सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहते हैं। बाजार में खरीदारी करने वालों को पैदल चलने तक का रास्ता नहीं मिलता। लोग दुकानों के सामने दोपहिया और चारपहिया पार्क करके चले जाते हैं। इससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन

बॉक्स
हर बार बनती है जाम की स्थिति
शहरवासी अजय, सोमबीर, कृष्ण, आरुष का कहना है कि हर बार त्योहारी सीजन में जाम की समस्या बढ़ जाती है लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया जाता। हर वर्ष त्योहार के सीजन में लोग वाहनों को लेकर बाजार के अंदर आते रहते हैं इससे जाम के साथ-साथ पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बॉक्स
वाहनों के कारण लग रहे जाम
दुकानदार आशीष, अजमेर सिंह, राधेश्याम और लवली का कहना है कि त्योहार के चलते लोग सामान लेने के लिए अपने वाहन लेकर आते हैं। दुकानों के बाहर वाहन खड़े करके चले जाते है। वाहनों के खड़े होने से ग्राहक दुकान पर नहीं आते है और दुकानों के बाहर जाम लग जाता है। दुकानदारों का कहना है कि वाहनों के अंदर जाने पर रोक लगानी चाहिए।
बॉक्स
ट्रैफिक व्यवस्था बनी चुनौती
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि त्योहारी सीजन में भीड़ बढ़ने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन गया है। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे और प्रमुख मार्गों पर पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। जब तक शहर में पार्किंग व्यवस्था और वाहन प्रवेश पर नियंत्रण नहीं किया जाता, तब तक स्थिति सुधरना मुश्किल है।
वर्जन
पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए योजना बनाई है। भीड़ के कारण अब भारी वाहनों और बसों को शहर की बजाय बाईपास से भेजा जाएगा। गुरुद्वारा और जेडी-7 के पास अस्थाई पार्किंग बनाई जाएगी।-शमशेर सिंह, प्रभारी यातायात पुलिस

15जेएनडी09 : पुलिस द्वारा किए गए बैरिकेट्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें