फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भौंगरा की बेटी रिद्धिमा कौशिक ने वुशु सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

विज्ञापन
02जेएनडी23-वुशु में गोल्ड मेडल जीतने वाली रिद्धिमा कौशिक। संवाद
विज्ञापन
उचाना। बांगर की बेटी रिद्धिमा कौशिक भौंगरा ने किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने के बाद वुशू सब जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर बेहतर प्रदर्शन किया। दोनों खेलों में गोल्ड ही गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड रिद्धिमा कौशिक के नाम हो गया है।
विज्ञापन

तमिलनाडु में आयोजित हुई सब जूनियर वुशू नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीते। प्रतियोगिता में देशभर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश की अंकिता को हराकर रिद्धिमा कौशिक ने गोल्ड जीता।
कोच संतोष थापा ने बताया कि 9 साल से रिद्धिमा कौशिक ट्रेनिंग कर रही है। शुरुआत में फिटनेस एवं सेल्फ डिफेंस के उद्देश्य से ट्रेनिंग की गई, लेकिन वर्ल्ड स्तर की इंटरनेशनल खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। पिता सुरेंद्र कौशिक और माता रितु कौशिक ने बताया कि उनकी बेटी आए दिन खेलों में देश, प्रदेश, गांव और परिवार का नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन

उन्हें पूरा यकीन है कि एक दिन बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किक बॉक्सिंग और वुशु में पहले स्थान पर आकर देश का नाम रोशन करेगी। प्रमुख समाज सेवी दादा ओमप्रकाश भौंगरा ने कहा कि उनकी पोती होनहार खिलाड़ी है। उसने छोटी उम्र में ही यह मुकाम हासिल किया है।
वाको इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में तीन साल से लगातार गोल्ड और नेशनल टूर्नामेंट में चार साल से लगातार गोल्ड मेडल जीते हैं। हंगरी सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड एवं सिल्वर उज्बेकिस्तान वर्ल्ड कप में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीत कर भारत का नाम रोशन किया।
थाईलैंड में 55 एवं 60 किलोग्राम वर्ग में दो-दो गोल्ड मेडल जीते। रिद्धिमा कौशिक अब पूरे वर्ल्ड में वाको वर्ल्ड किक बॉक्सिंग फेडरेशन की सूची में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें