फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाकियू ने नौ मार्च की दिल्ली रैली पर किया मंथन

Fri, 06 Mar 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी14: किसान भवन बैठक में मौजूद किसान। स्रोत किसान
विज्ञापन
जींद। शिव कॉलोनी में किसान भवन में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ओमप्रकाश लोहान राजपुरा भैण ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने शिरकत की।
विज्ञापन

रत्नमान ने कहा कि नौ मार्च को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की रैली में किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचेंगे। वहीं 26 जनवरी को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में बलिदान हुए किसान के परिवार को उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि अगर यह मांग पूरी नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने पर मजबूर होगी। वहीं रबी की फसलों की खरीद समय पर शुरू करवाए और मंडियों में किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि दस मार्च को डीसी से मुलाकात कर बलिदान हुए किसान के परिवार के लिए आर्थिक मदद व नौकरी देने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाकियू के जिला अध्यक्ष बिंदर नंबरदार, जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरीखेड़ी, अनिल, सतेंद्र, गुरुदेव, गुरनाम, राजेंद्र, छज्जूराम कंडेला, बलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें