फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्य स्तरीय स्कूल कराटे प्रतियोगिता में भाग्य खर्ब ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
29जेएनडी08: स्कूल पहुंचने पर विजेता ​खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
जींद। चरखी दादरी में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल कराटे प्रतियोगिता में इंडस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के भाग्य खर्ब ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 12वीं कक्षा के रजनीश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

आठवीं कक्षा के परमित ने भी तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का प्राचार्य अरुणा शर्मा ने स्वागत किया। प्राचार्य ने विजेता खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित करता है। विद्यालय के उपप्राचार्य प्रवीण कुमार ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें